Sunday 28 January 2018

फर्श पर सोने मात्र से महिलाएँ गर्भवती

नमस्कार दोस्तों, 

                एक एेसा मंदिर जहाँ फर्श पर सोने मात्र से महिलाएँ गर्भवती यानी प्रेग्नेन्ट हो जाती हैं, जी हाँ दोस्तो आपने सही पढ़ा | विज्ञान आज भी हैरान -परेशान है और इस चमत्कार की गुत्थी को सुलझा नहीं पाया है |

                    वेलकम दोस्तो, आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के एक ऐसे मंदिर के बारे में जहाँ फर्श पर सोने मात्र से निःसंतान महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है और विज्ञान भी हैरान है|यकीनन दोस्तो आपको भी इस चमत्कार पर यकीन नहीं होगा |       


                     भारत विविधताओं का देश है |यहाँ कई ऐसे शक्तिशाली एवं चमत्कारिक मंदिर है, जिनके बारे में जानकर एक बार तो विश्वास नहीं होता है परन्तु दोस्तो हम आये दिन कोई न कोई चमत्कार देखते या सुनते रहते हैं, जो विज्ञान की हदों को पार कर आस्था के चरम का प्रतीक होती है |इसे आप अंधविश्वास या विश्वास भी कह सकते हैं |

                            दोस्तो विज्ञान को हैरान करने वाली वह चमत्कारिक मंदिर हिमाचल में स्थित सिमसा माता का मंदिर है |इस मंदिर की मान्यता है कि इस मंदिर के फर्श पर सोने से स्त्रियाँ गर्भवती हो जाती हैं |आज के युग में यह सुनकर आपको हँसी आ रही होगी, परन्तु हम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं, ये हकीकत है और इसके कई जीवित प्रमाण भी हैं |

                            दोस्तो, यूँ तो निःसन्तान दम्पति संतान प्राप्ति के लिए न जाने क्या - क्या करते हैं, परन्तु हिमाचल के सिमस गाँव में सिमसा माता का ऐसा मंदिर है जहाँ मात्र फर्श पर सोने से ही संतान की प्राप्ति होती है| इसे संतान दात्री मंदिर के नाम से भी जाना जाता है |यहाँ दूर -दूर से महिलाएँ मंदिर के फर्श पर सोने के लिए आती हैं |नवरात्रि में यहाँ शैलेन्द्रा उत्सव मनाया जाता है, जिसका अर्थ है - सपने आना |


                      नवरात्रि में आस -पास के राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, चण्डीगढ़ से हजारों निःसन्तान महिलाएँ यहाँ आती हैं और दिन रात मंदिर के फर्श पर सोती है| ऐसी मान्यता है कि जो महिला माता सिमसा के प्रति मन में श्रद्धा भाव लेकर यहाँ आती है ,उन्हें माता सिमसा सपने में मानव रूप में या प्रतीक रूप में दर्शन देकर संतान का आशीर्वाद प्रदान करती है |लोगों के कथनानुसार माता सिमसा सपने में महिलाओं को फल देती है और महिलाएँ सपने में उस फल को ले लेती है |सपने में माता द्वारा फल दिया जाना इस बात का प्रतीक होता है कि माता ने उस महिला को संतान का आशीर्वाद दे दिया |इतना ही नहीं फल से यह भी अनुमान लगाया जाता है कि होने वाला संतान पुत्र होगा या पुत्री | जैसे किसी महिला को आम, तरबूज 🍉 या अमरूद सपने में मिलता है तो उसे पुत्र की प्राप्ति होगी |इसी प्रकार यदि किसी महिला को लौकी, भिण्डी इत्यादि मिले तो यह समझा जाता है कि होने वाली संतान पुत्री होगी | यदि किसी महिला को धातु, पत्थर या काठ की बनी कोई वस्तु मिलती है तो यह माना जाता है कि उसे संतान सुख नहीं मिलेगा | अगर ऐसी महिलाएँ यह जानने के बाद भी वहाँ से नहीं जाती है तो उनके शरीर में व्याधियाँ उत्पन्न होने लगती है, जिससे मजबूरन उस महिला को मंदिर से जाना पड़ता है |


                             दोस्तो इस मंदिर के पास एक चमत्कारिक पत्थर भी है  जिसे आप दोनों हाथों से चाहे कितना भी बल लगा लो यह हिलेगा नहीं, परन्तु आप अपने एक हाथ की छोटी ऊँगली से इसे आसानी से हिला दोगे |

                           

No comments:

Post a Comment

जल : सतर्क होने की अंतिम घड़ी

जल : सतर्क होने की अंतिम घड़ी  जल, जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, जो पहले आसानी से उपलब्ध था पर अब खरीदना पड़ा रहा है |  दादाजी ने ज...